यूपी में शिक्षक के 50 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती | UP Teacher Upcoming Vacancy 2025

यूपी में शिक्षक के 50 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग बहुत ही जल्द बीएड, बीटीसी, टीजीटी और पीजीटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी लाने वाला है। यूपी में शिक्षक के हजारों पद खाली है जिसको भरने के लिए आयोग तैयारी शुरू कर दिया हैं और बहुत ही जल्द प्राथमिक, माध्यमिक और महाविद्यालयों में शिक्षक तथा प्रोफेसर के पदों हेतु भर्ती निकाली जाएगी।

यूपी में शिक्षक के 50 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती | UP Teacher Upcoming Vacancy 2025

यूपी में शिक्षक के 50 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती :-

यूपी में सरकारी स्कूलों तथा अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कुल 50 हजार से भी अधिक शिक्षकों के पद खाली है। जिन्हें भरा जाना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आयोग ने बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा निदेशालय से खाली पदों की संख्या का अधियाचन मांगा है।

उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधियों ने बताया है कि अशासकीय महाविद्यालयों में रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों का अधियाचन 15 से 20 जून के बीच आयोग को भेज देगा और माध्यमिक शिक्षा विभाग भी खाली पड़े अशासकीय सहायक अध्यापक व प्रवक्ता के पदों का अधियाचन जून के आखिरी सप्ताह तक आयोग को भेज देगा। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग भी खाली पड़े सहायक अध्यापक के अधियाचन को आयोग को जल्द ही भेजेगा।

यूपी में शिक्षक के कितने पद खाली है :-

यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक के लगभग 27 हजार पद खाली है। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी पीजीटी के लगभग 24 हजार पद खाली है जिसमें 20745 पद टीजीटी और 4384 पद पीजीटी के खाली है। इसके अलावा अशासकीय महाविद्यालयों में 1 हजार से अधिक पद खाली है। कुल मिलाकर देखा जाए तो 50 हजार से अधिक पद रिक्त हैं।

अन्य पढ़ें – रेलवे एएलपी में कुल कितने फार्म भरें गये है | RRB ALP Total Form fillup 2025 |

यूपी शिक्षक की भर्ती कब तक आएगी : UP Teacher Upcoming Vacancy 2025 :-

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही तीनों विभागों में खाली पदों की संख्या का अधियाचन आयोग के पास आ जाएगा वैसे ही भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इससे साफ पता चल रहा है कि बहुत ही जल्द शिक्षक भर्ती की वैकेंसी निकाली जाएगी। इसलिए शिक्षक की पात्रता रखने वाले सभी कंडीडेट अपनी तैयारी में लग जाए ताकि भर्ती आने पर उनकी तैयारी अच्छी हो चुकी रहे।

सभी अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती से सम्बंधित अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की आफिशियल बेवसाइट पर समय-समय पर चेक करते रहे। ताकि समय से अपडेट मिलती रहे।

प्रश्न – क्या सच में यूपी में शिक्षक के 50 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती ?

उत्तर – हां, जब तीनों विभागों से खाली पदों का जानकारी आयोग को मिल जाएगी तब यूपी में शिक्षक के 50 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती।

Leave a Comment