SSC GD 2024 Vacancy increase : एसएससी जीडी 2024 की भर्ती में आवेदन करने वाले कंडीडेट के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है | जो भी कंडीडेट इसमें आवेदन किए थे तथा परीक्षा भी दिए हैं उनके लिए नौकरी पाने का चांस बढ़ गया है | SSC GD 2024 की भर्ती में कितने पद बढ़ाए गए हैं और किनको फायदा मिलेगा इन सब चीजों के बारे में इस लेख में आगे बताने वाले हैं इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़िए |
SSC GD constable vacancy 2024 हेतु 24 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच आवेदन मांगे गए थे | इसमें आवेदन करने हेतु हाईस्कूल पास योग्यता मांगी गई थी | इसमें लाखों कंडीडेट ने आवेदन किया था और इसकी परीक्षा मार्च 2024 में कराई जा चुकी है | जो कंडीडेट लिखित परीक्षा दिए हैं वो रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे इसी बीच सबको खुश कर देने वाली खबर आ गई है |

देर न करते हुए आइए जानते हैं कि पहले कितने पद थे और अब कितने पद बढ़ाए गए हैं तथा कुल कितने पदों पर भर्ती होगी | इसके अलावा SSC GD 2024 Vacancy increase होने से किन अभ्यर्थियों को फायदा होगा|
SSC GD 2024 Vacancy increase :-
SSC GD constable bharti 2024 में BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB , SSF तथा Assam Rifles के 26146 पदों पर भर्ती निकाली गई थी | इस भर्ती में पुरुष कंडीडेट तथा महिला कंडीडेट दोनों एप्लाई कर सकते थे | जो महिला या पुरुष कंडीडेट इसमें आवेदन किए थे उनके लिए यह खबर बहुत ही अच्छी है क्योंकि SSC GD 2024 Vacancy increase करके 26146 से 46617 कर दी गई है | एसएससी जीडी कांस्टेबल के कुल 20471 पद बढ़ा दिए गए हैं |
पहले पदों की संख्या | बढ़े पदों की संख्या | कुल पदों की संख्या |
26146 | 20471 | 46617 |
SSC GD constable की लिखित परीक्षा के बाद पदों को बढ़ाने से सीधा फायदा उन कंडीडेट को मिलेगा जिन्होंने इसमें आवेदन किया था और इसकी परीक्षा भी दी है | पदों के बढ़ जाने से कंडीडेट के सिलेक्शन का चांस बढ़ जाता है | इसलिए उन कंडीडेट को ज्यादा खुशी हो रही है जिन्होंने फार्म को भरा था |
अन्य पढ़ें – up-police-constable-re-exam-date-2024 |
SSC GD constable 2024 Result Date :-
SSC GD constable की परीक्षा दे चुके कंडीडेट काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक रिजल्ट तो नहीं आया किन्तु इसी बीच एक खुशी की खबर आ गई | यह माना जा रहा है कि रिजल्ट निकालने में देरी इसलिए की जा रही थी क्योंकि पदों को बढ़ाने की बात चल रही थी | अब पदों की संख्या तो बढ़ा दी गई है और अनुमान है कि बहुत ही जल्द रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा |
जिन भी अभ्यर्थियों का आंसर-की के अनुसार अच्छा नंबर आ रहा है वो तो फिजिकल की तैयारी करें हीं साथ ही जिन अभ्यर्थियों का नंबर थोड़ा कम आया है या कम लग रहा था वो भी अब फिजिकल की तैयारी शुरू कर दें क्योंकि पदों की संख्या बढ़ने से फिजिकल देने का चांस बढ़ गया है |
एस एस सी जीडी कांस्टेबल के बढ़े हुए पदों के बारे में आफिशियल नोटिस देखने के लिए एसएससी की आफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं |
For Official website | Click Here |