रेलवे एएलपी में कुल कितने फार्म भरें गये है :- RRB ALP 2025 में लाखों संख्या में फार्म भरें जा रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर बताया है कि आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। अंतिम तिथि बढ़ने से अब आवेदन भी अधिक संख्या में होगा। आज के इस लेख में रेलवे एएलपी में कुल कितने फार्म भरें गये है इसी के बारे में जानकारी देने वाले है। इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़ें।

RRB ALP vacancy 2025 में असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9970 पदों पर भर्ती हेतु आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आनलाइन आवेदन फार्म के लिए लिंक 12 अप्रैल 2025 को एक्टिवेट किया गया था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 मई 2025 कर दी गई है।
रेलवे एएलपी में कुल कितने फार्म भरें गये है :-
रेलवे एएलपी में कुल 9970 पदों पर भर्ती हेतु अभी तक लगभग 15 लाख फार्म भरे जा चुके हैं। यह अनुमानित डाटा 12 मई तक का है। अभी 19 मई तक और भी आवेदन होंगे इसलिए कुल भरें गये फार्मों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। हालांकि अभी तक रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के लिए भरें गये कुल फार्म की संख्या के बारे में कोई आफिशियल जानकारी नहीं दी है।
जब आनलाइन आवेदन होना बंद हो जाएगा तब इससे संबंधित आफिशियल डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। तब सही एवं सटीक जानकारी इस लेख में अपडेट कर दी जाएगी।
RRB ALP 2025 में सबसे ज्यादा फार्म किस जोन में भरें गये है :-
अगर बात की जाए कि सबसे ज्यादा फार्म किस जोन में भरें गये है तो सबसे पहले नम्बर पर है भूवनेश्वर ज़ोन जहां पर 928 पदों के लिए लगभग 1 लाख 42 हजार फार्म भरें जा चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर है सिकंदराबाद ( एससीआर ) जहां पर 967 पदों के लिए लगभग 1 लाख 40 हजार फार्म भरें गये है। इसके बाद तीसरे नंबर पर है प्रयागराज ज़ोन जहां पर लगभग 1 लाख 18 हजार फार्म भरें जा चुके हैं।
अन्य पढ़ें – PSEB 12th Result Announced Date | पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा|
किस ज़ोन में सबसे ज्यादा कम्पटीशन है :-
असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए किस ज़ोन में सबसे ज्यादा कम्पटीशन होंने वाला है अगर इसकी बात की जाए तो सबसे ज्यादा कम्पटीशन पटना जोन से होने वाला है। यहां पर कुल 33 पदों के लिए लगभग 16 हजार फार्म भरे जा चुके हैं इस प्रकार एक सीट पर लगभग 475 कंडीडेट रहने वाले है। दूसरे नंबर पर मालदा ( एससीआर ) ज़ोन है जहां पर 24 सीट के लिए लगभग 8 हजार फार्म भरें गये है , इस प्रकार एक सीट पर लगभग 335 अभ्यर्थी होने वाले है।
सभी कंडीडेट को सलाह दी जाती है कि रेलवे एएलपी से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से रेलवे भर्ती बोर्ड की आफिशियल बेवसाइट पर विजिट करते रहे ताकि सम्पूर्ण जानकारी मिल सके।
प्रश्न – रेलवे एएलपी में कुल कितने फार्म भरें गये है ?
उत्तर – रेलवे एएलपी में कुल 9970 पदों के लिए अभी तक लगभग 15 लाख फार्म भरें जा चुके हैं|