राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें | Rajasthan Police Constable Form correction 2025

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें : Rajasthan Police Constable का फार्म जो अभ्यर्थी भर चुके हैं और फार्म भरते समय उनके आवेदन फार्म में कुछ गलती हो गई है तो वो कैसे उसे सही कर सकते हैं आज के इस लेख हम इसी के बारे में विस्तार से बताने वाले है। इसलिए यह लेख ध्यान से पूरा पढ़ें ताकि समय रहते अपने फार्म को संबोधित कर सके।

RP कांस्टेबल के 8168 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए आवेदन फार्म आनलाइन माध्यम से मांगें गये है। आनलाइन फार्म भरने की तिथि 28 अप्रैल 2025 से 17 मई 2025 तक है। जो भी कंडीडेट 12वीं पास है और Rajasthan CET की परीक्षा पास किए हुए हैं वो इसमें आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें | Rajasthan Police Constable Form correction 2025

आइए विस्तार से जानते हैं कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें :-

जो कंडीडेट आरपी कांस्टेबल के 8168 पदों के लिए अपना आनलाइन आवेदन फार्म भर चुके हैं और वो फार्म भरने में कुछ ग़लत भर दिया है तो ऐसे कंडीडेट के लिए भर्ती बोर्ड ने एक मौका दिया है ताकि वो फार्म की त्रुटि को सुधार सके। त्रुटि सुधार करने के लिए आफिशियल बेवसाइट पर लिंक 18 मई से 20 मई तक उपलब्ध रहेगा। फार्म में त्रुटि सुधार के लिए 300 रुपए शुल्क निर्धारित की गई है| फार्म में संशोधन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित स्टेप्स फालो करना होगा –

  • सबसे पहले कंडीडेट को राजस्थान के एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • फिर फार्म भरते समय जो यूजर नेम और पासवर्ड डालें थे उसे डालकर लागिन करना है।
  • फिर इस भर्ती से सम्बंधित लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करने पर आवेदन फार्म में संशोधन करने से संबंधित लिंक दिखेगा। याद रहे संशोधन हेतु लिंक 18 मई से 20 मई तक ही उपलब्ध रहेगा।
  • उस पर क्लिक करने पर कंडीडेट का आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • अब जहां पर त्रुटि हुई है उस सेक्शन में जाकर संशोधन कर सकते हैं।
  • याद रहे कि कुछ डिटेल्स संशोधित नहीं होगी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर। इसके अलावा भी हो सकता है कुछ डिटेल्स में संशोधन का आप्शन ना दिखे। तो केवल वही डिटेल्स संशोधित हो सकेगी जिसमें संशोधन का आप्शन दिखे।
  • अपने फार्म में संशोधन करने के बाद कंडीडेट को 300 रुपए शुल्क जमा करने के बाद अपना आवेदन फार्म फाइनल सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद पुनः अपना आवेदन फार्म प्रिंट करके रख लेना है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल में कुल कितने फार्म भरें गये है :-

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के भर्ती हेतु अभी तक लगभग दो लाख फार्म भरें जा चुके हैं। अभी आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई है तो भरें गये फार्म की संख्या में बढ़ोतरी होना तय है। हालांकि जब फार्म भरना बंद हो जाएगा तब भर्ती बोर्ड आफिशियल बेवसाइट पर इससे संबंधित जानकारी जारी करेगा। तभी इसके बारे में सटीक जानकारी दी जा सकेगी।

अन्य पढ़ें – मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भर्ती 2025 , 8वीं पास कर सकते हैं आवेदन |

हम आशा करते हैं कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें से संबंधित जानकारी आपके लिए हेल्पफुल होगी।

Leave a Comment