MP Highcourt Bharti 2025 : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में नौकरी करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। जों भी अभ्यर्थी हाईकोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक हैं वो इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बहुत उच्च योग्यता भी नहीं मांगी गई है। 8वीं पास अभ्यर्थी भी इसमें अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं|

MP Highcourt Bharti 2025 से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे कि आनलाइन आवेदन की तिथि, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, योग्यता आवश्यक डाक्यूमेंट और आवेदन कैसे करना है सबकी जानकारी इस लेख में मिलेगी। इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़ें।
MP Highcourt Bharti 2025 Details :-
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में चतुर्थ श्रेणी के 78 पदों हेतु भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आनलाइन आवेदन फार्म 13 मई 2025 से शुरू होगा और 28 मई 2025 तक चलेगा। यदि आवेदन फार्म भरते समय कंडीडेट से कुछ त्रुटी हो जाती है तो 29 मई 2025 से 1 जून 2025 के बीच उसमें संशोधन कर या करा सकते हैं।
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 13/05/2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28/05/2025 |
Vacancy Details :-
| पदनाम | कुल वैकेंसी |
| चतुर्थ श्रेणी ( आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी कर्मचारी ) | 69 |
| लिफ्टमैन ( चतुर्थ श्रेणी कैडर ) | 01 |
| वाहन चालक | 08 |
आवेदन शुल्क :-
जनरल कैटेगरी और अन्य राज्य के कंडीडेट के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए है जबकि मध्य प्रदेश के ओबीसी, एससी, एसटी कैटेगरी के कंडीडेट के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क रखी गई है।
आयु सीमा क्या होगी :-
एमपी हाईकोर्ट की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है।
शैक्षिक योग्यता :-
शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। चतुर्थ श्रेणी ( आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी कर्मचारी ) के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 8वीं पास और अधिकतम 12वीं पास मांगी गई है। लिफ्ट मैन ( चतुर्थ श्रेणी ) के लिए न्यूनतम 10वीं पास और अधिकतम 12वीं योग्यता मांगी गई है। वाहन चालक के पदों के लिए न्यूनतम 10वीं पास और अधिकतम 12वीं पास योग्यता रखी गई है तथा इसके साथ वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस एक साल पुराना होना अनिवार्य है।
अन्य पढ़ें – CBSE Board 10th 12th Result ऐसे करें चेक |
चयन प्रक्रिया क्या होगी :-
MP Highcourt Bharti 2025 के विभिन्न पदों पर चयन साक्षात्कार और दस्तावेज की स्क्रीनिंग के आधार पर होगा। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को निश्चित तिथि और समय पर साक्षात्कार लेने वाली समिति के समक्ष आना होगा। साक्षात्कार 30 अंकों का होगा और साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर आना होगा जो कि निम्नवत है –
- फार्म भरते समय जिन प्रमाण पत्रों की जानकारी दी गई है वो सभी प्रमाण पत्र की मूल ओरिजनल कापी लेकर आना होगा।
- मूल ओरिजनल पहचान पत्र।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को जाति और निवास प्रमाण पत्र लाना होगा।
- आवेदन फार्म का प्रिंट आउट और प्रवेश पत्र लेकर आना होगा।
आवेदन कैसे करें :-
एमपी हाईकोर्ट भर्ती 2025 में आनलाइन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी निम्न स्टेप्स बालों करें –
- सबसे पहले एमपी हाईकोर्ट की आफिशियल बेवसाइट www.mphc.gov.in पर जाएं।
- फिर Recruitment/ Result वाले आप्शन पर जाएं।
- इसके बाद online application form/ admit Card वाले आप्शन पर क्लिक करें।
- अब इस भर्ती से सम्बंधित Application form का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
- फिर आवेदन फार्म खुल जाएगा और अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- इसके बाद लागिन करके आगे के फार्म प्रोसेस को पूरा कर लेना है तथा आवश्यक डाक्यूमेंट, सिग्नेचर, फोटो अपलोड करके सेव कर देना।
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फाइनल सबमिट कर देना है।
- अब कंडीडेट को अपने आवेदन फार्म का एक प्रिंट आउट निकालकर रख लेना है जो कि साक्षात्कार के दिन लगेगा।
| आवेदन करने के लिए | यहां क्लिक करें |