DFCCIL 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है | DFCCIL Total Form fillup

DFCCIL 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है : डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर कार्पोरेशन आफ़ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें आईटीआई और डिप्लोमा वाले कंडीडेट ने आवेदन किया है। जो कंडीडेट अपना आनलाइन आवेदन फार्म भरा है वो इंतजार कर रहे होंगे कि यदि कुल भरें गये फार्मों की संख्या के बारे में पता चल जाए तो वो अपनी तैयारी उसी के अनुसार करें। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानकारी देने वाले है कि DFCCIL 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है|

DFCCIL 2025 की भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन 23 फरवरी से 23 मार्च 2025 के बीच मांगा गया था। आनलाइन आवेदन बंद होने के बाद 31 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच फार्म में संशोधन करने के लिए समय दिया गया था। इसके बाद स्टेज़ -I की परीक्षा के लिए जुलाई माह और स्टेज -II की परीक्षा की तिथि नवंबर 2025 तय किया गया है।

DFCCIL 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है | DFCCIL 2025 Total Form fillup

DFCCIL 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है :-

DFCCIL 2025 की वैकेंसी में 646 पदों पर भर्ती कराईं जाएगी जिसमें आईटीआई पास कंडीडेट के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर 464 पद निकाले गए हैं और डिप्लोमा कंडीडेट के लिए एक्जीक्यूटिव ( सिविल ) के 36 पद , एक्जीक्यूटिव ( इलेक्ट्रीकल ) के 64 पद और एक्जीक्यूटिव ( सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन ) के 75 पद निकाले गए हैं। पोस्ट वाइज DFCCIL 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है इसकी डिटेल्स निम्न है |

Post NameTotal PostTotal Form
Malti Tasking Staff 464142976
Executive (Civil)3626860
Executive (Electrical)6432411
Executive (Signal and Telecommunications)7520499

इस प्रकार डीएफसीसीआइएल की भर्ती में कुल लगभग 2 लाख 23 हजार फार्म भरें गये है।

DFCCIL 2025 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया :-

DFCCIL में चयन प्रक्रिया के बारे में बात करें तो इसमें सभी पदों के लिए दो सीबीटी परीक्षा कराई जाएगी, स्टेज़ – I और स्टेज – II तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए एक और टेस्ट होगा जिसे फिजिकल इफीसियंसी टेस्ट कहते हैं। जो कंडीडेट दोनों स्टेज में पास हो जाएंगे उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराया जाएगा जिसका सब कुछ सही रहेगा उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा और ज्वाइनिंग कराई जाएगी।

सीबीटी परीक्षा में मैथेमेटिक्स, जनरल एवारनेस, जनरल साइंस, रिजनिंग और रेलवे/ DFCCIL से सम्बंधित जानकारी से प्रश्न पूछे जाएंगे| स्टेज – I में 100 प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा तथा स्टेज – II में 120 मिनट दिया जाएगा।

अन्य पढ़ें – 12वीं पास के लिए बीएड करने का सुनहरा मौका |

Leave a Comment