CBSE Board 10th 12th Result : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th 12th Result : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। इस साल भी लगभग 42 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है। पिछले साल 13 मई को CBSE बोर्ड 10th और 12th की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था। इसलिए रिजल्ट मई में ही जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र अपना रिजल्ट कहां – कहां और कैसे देख सकते हैं इसी के बारे में आगे विस्तार से जानकारी दी गई है।

CBSE Board 10th 12th Result | सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें

CBSE Board 10th की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच कराईं गई थी तथा 12th की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच कराईं गई थी। जिसमे लाखों छात्रों ने अपनी अपनी बोर्ड परीक्षा दी।

CBSE Board 10th 12th Result :-

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट बहुत ही जल्द घोषित कर सकता है। अनुमान है कि पिछले साल के तरह इस साल भी मई महीने के बीच में ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इससे यह पता चलता है कि CBSE Board 10th 12th Result अगले सप्ताह में आ जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड के द्वारा कोई कन्फर्म डेट नहीं बताई गई है।

कहां-कहां देख सकेंगे रिजल्ट :-

CBSE Board 10th 12th Result देखने के लिए छात्र के पास कई आप्शन होंगे वो चाहे जिस आप्शन से अपना रिजल्ट देख सकते हैं | जैसे सीबीएसई की आफिशियल बेवसाइट्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in या UMANG App या Digilocker के द्वारा देख सकते हैं।

CBSE Board 10th 12th Result कैसे चेक करें :-

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए निम्न स्टेप्स फालो करने होंगे –

  • सबसे पहले CBSE की आफिशियल बेवसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद 10th रिजल्ट या 12th रिजल्ट जो देखना हो उसके लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर , एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करना है।
  • इसके बाद छात्र का रिजल्ट खुलकर सामने आ जाएगा।
  • फिर रिजल्ट को सेव कर लें और एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

UMANG App / Digilocker से रिजल्ट कैसे देखें :-

UMANG App या Digilocker से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऐप में जाएं और फिर CBSE वाले सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर डाले। इसके बाद अपना डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़ें – Health Supervisor Bharti 2025 |

रिजल्ट में क्या क्या जानकारी रहेगी :-

रिजल्ट में निम्नवत जानकारी रहेगी –

  • छात्र का नाम
  • छात्र का रोल नंबर
  • स्कूल का नाम तथा स्कूल कोड
  • जन्मतिथि
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • ग्रेड
  • पास/फेल की स्थिति
  • डिवीजन / रिजल्ट स्टेटस
रिजल्ट देखने के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Comment