BSSC Laboratory Assistant 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें | How to fill BSSC Laboratory Assistant Form From mobile

BSSC Laboratory Assistant 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें : जो कंडीडेट बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन लैबोरेटरी असिस्टेंट का फार्म भरना चाहते हैं लेकिन उनके आसपास कोई फार्म भरने की सुविधा नहीं है या कहीं जाना नहीं चाहते तो वो अपने मोबाइल से फार्म भर सकते हैं। इस लेख में जानकारी दी जाएगी कि BSSC Laboratory Assistant 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें। रजिस्ट्रेशन करने से लेकर फार्म प्रिंट करने तक की पूरी प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताई जाएगी।

बिहार लैबोरेटरी असिस्टेंट के 143 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसमें आनलाइन माध्यम से आवेदन करने की तिथि 15 मई 2025 से 14 जून 2025 तक निर्धारित की गई है। जों भी इंटरमीडिएट परीक्षा पास अभ्यर्थी इच्छुक हो वो इसमें तय तिथि के भीतर अपना आवेदन कर सकते हैं।

BSSC Laboratory Assistant 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें | How to fill BSSC Laboratory Assistant Form From mobile

आइए विस्तार से स्टेप बाई स्टेप बताते हैं कि BSSC Laboratory Assistant 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें ताकि कोई ग़लती ना हो और फार्म रिजेक्ट ना किया जाए।

BSSC Laboratory Assistant Bharti 2025 Details :-

लैबोरेटरी असिस्टेंट भर्ती 2025 की कुछ शार्ट डिटेल्स निम्नवत है –

भर्ती बोर्ड बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC)
पद का नाम Laboratory Assistant
आवेदन की प्रारंभ तिथि 15/05/2025
आवेदन की अंतिम तिथि 14/06/2025
आवेदन करने हेतु आफिशियल वेबसाइट www.onlinebssc.com

BSSC Laboratory Assistant 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें :-

BSSC Laboratory Assistant 2025 का फार्म मोबाइल से भरने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न स्टेप्स फालो करने होंगे –

  • सबसे पहले अपने फोन के क्रोम ब्राउजर को ओपन करे तथा तीन डाट पर जाकर डेस्कटॉप मोड़ आन कर लें।
  • इसके बाद बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आफिशियल बेवसाइट www.onlinebssc.com पर जाएं।
  • इसके होमपेज पर इस भर्ती से सम्बंधित नोटिफिकेशन दिखेगा और उसके राइट साइड में Apply का आप्शन दिखेगा।
  • जैसे ही एप्लाई वाले आप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा।
  • अब आपको अपना नाम, जेन्डर, जाति, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि तथा कैप्चा कोड डालकर डालकर सेव एंड कांटीन्यू वाले आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन फार्म का प्रिव्यू देखने को मिलेगा और अपनी सारी जानकारी चेक कर लें कुछ गलती हो तो फिर से एडिट वाले आप्शन पर जाकर एडिट कर। अगर सबकुछ सही है तो कंफर्म एंड नेक्स्ट वाले आप्शन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • अब फिर से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लागिन करना होगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर गया होगा।
  • इसके बाद अपनी अन्य डिटेल्स माता पिता नाम , निवास और जाति प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि, आधार कार्ड नंबर, पहचान आईडी, स्थाई पता, पत्राचार का पता सब भरने के बाद सबमिट वाले आप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब Proceed for payment वाले आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद डेविड/क्रेडिट कार्ड , इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पेमेंट स्लिप प्रिंट कर लें।
  • इसके बाद अपना शैक्षणिक डिटेल्स को भरें और सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें।
  • फिर आपको अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद Take photo वाले आप्शन पर क्लिक करके अपना लाइव फोटो अपलोड करें।
  • इसके बाद अपने सभी सार्टिफिकेट को अपलोड करें और सबमिट करें।
  • अब अंत में चेक बाक्स पर क्लिक करके फाइनल सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिट करने के बाद ऐप्लिकेशन फॉर्म प्रिंट करने का आप्शन दिखेगा यहां से आपको अपना ऐप्लिकेशन फॉर्म प्रिंट करके रख लेना है।

अन्य पढ़ें – UPSSSC AMIN Bharti 2025 |

BSSC Laboratory Assistant 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें उसके लिए यह स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस है। इस प्रोसेस को फालो करके अभ्यर्थी अपने फोन से अपना फार्म भर सकते हैं।

आनलाइन आवेदन करने हेतु यहां क्लिक करें

Leave a Comment