Bank Of Baroda chaprasi bharti 2025 : बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने के इच्छुक कंडीडेट के लिए सुनहरा मौका आ गया है। BOB में चपरासी के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आज के इस लेख में Bank Of Baroda chaprasi bharti 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे जैसे कि आनलाइन आवेदन कब तक करना है, आवेदन शुल्क कितना देना होगा, शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए, चयन प्रक्रिया क्या होगी , किस राज्य में कितने पद है और कौन कौन से डाक्यूमेंट अपलोड करने होंगे |

Bank Of Baroda chaprasi bharti 2025 Details :-
बैंक ऑफ बड़ौदा में चपरासी के 500 पदों हेतु आनलाइन आवेदन 3 मई 2025 से शुरू हो गया है। और आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई 2025 है। आवेदन शुल्क जमा करने की भी अंतिम तिथि 23/05/2025 है।
| आवेदन की प्रारंभ तिथि | 03/05/2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 23/05/2025 |
Application Fee :-
जनरल, ईडब्लूएस और ओबीसी कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए प्लस टैक्स प्लस पेमेंट गेटवे चार्ज लगेगा तथा एससी, एसटी , पीडब्ल्यूडी और महिला कंडीडेट के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए प्लस टैक्स प्लस पेमेंट गेटवे चार्ज है।
शैक्षिक योग्यता :-
बीओबी में चपरासी पद पर आवेदन करने के लिए हाईस्कूल पास होना जरूरी है | इसके अलावा अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की भाषा बोलना और लिखना अच्छे से आता हो।
आयु सीमा :-
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
Pay – Scale :-
सिलेक्टेड अभ्यर्थियों का पे – स्केल 19500 – 37815 होगा इसके साथ-साथ टीए, डीए , एचआरए और अन्य एलाउंस भी बीओबी के नियमों के अनुसार देय होगा।
State wise vacancy :-
| State | No. Of Vacancies |
| आंध्रप्रदेश | 22 |
| असम | 4 |
| बिहार | 23 |
| चंडीगढ़ ( UT ) | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 12 |
| दादर एंड नागर हवेली ( UT ) | 1 |
| दमन एड दीव ( UT ) | 1 |
| दिल्ली ( UT ) | 10 |
| गोवा | 3 |
| गुजरात | 80 |
| हरियाणा | 11 |
| हिमाचल प्रदेश | 3 |
| जम्मू एंड कश्मीर | 1 |
| झारखंड | 10 |
| कर्नाटक | 31 |
| केरल | 19 |
| मध्य प्रदेश | 16 |
| महाराष्ट्र | 29 |
| मणिपुर | 1 |
| नागालैंड | 1 |
| ओडिसा | 17 |
| पंजाब | 14 |
| राजस्थान | 46 |
| तमिलनाडू | 24 |
| तेलंगाना | 13 |
| उत्तर प्रदेश | 83 |
| उत्तराखंड | 10 |
| पश्चिबंगाल | 14 |
| Total = 500 |
अपलोड करने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट :-
आनलाइन आवेदन करते समय निम्न डाक्यूमेंट अपलोड करने होंगे –
- जन्म तिथि प्रूफ के लिए हाईस्कूल मार्कशीट/सार्टिफिकेट अपलोड करना होगा।
- शैक्षिक सार्टिफिकेट अपलोड करना होगा।
- जाति प्रमाण पत्र जिसके लिए जरूरी हो।
- पीडब्ल्यूडी सार्टिफिकेट जिसके लिए जरूरी हो।
- एक्सपीरियंस सार्टिफिकेट अपलोड करना होगा।
- लाइव फोटो खींच कर अपलोड करना होगा।
- सिग्नेचर अपलोड करनी होगी।
ये सभी दस्तावेज पीडीएफ फाइल में अपलोड करना होगा।
अन्य पढ़ें – REET Result 2025 कैसे चेक करें |
Bank Of Baroda chaprasi bharti 2025 हेतु चयन प्रक्रिया :-
Bank Of Baroda chaprasi bharti 2025 में चयन के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी जिसमें चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे | प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जाएगा तथा प्रत्येक विषय के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा इस तरह कुल 100 प्रश्नों के लिए 100 अंक और हल करने के लिए 80 मिनट का समय दिया जाएगा।
| विषय | प्रश्नों की संख्या |
| Knowledge of English language | 25 |
| General Awareness | 25 |
| Arithmetic | 25 |
| Reasoning | 25 |
| आवेदन करने के लिए | यहां क्लिक करें |