बिजली बिल मोबाइल से कैसे देखें और जमा करें : जो उपभोक्ता अपने घर का बिजली बिल जमा करने पावर हाउस नहीं जा पाते या नहीं जाना चाहते और किसी को इसके लिए अतिरिक्त पैसा भी नहीं देना चाहते वो अपने फोन के द्वारा बहुत ही आसानी से अपने घर या दुकान का बिजली बिल जमा कर सकते हैं। मोबाइल से बिजली बिल जमा करने में ना तो बहुत समय लगता है और ना ही कोई कठिनाई होती है। आज के इस लेख में इसी के विषय में जानकारी मिलेगी कि बिजली बिल मोबाइल से कैसे देखें और जमा करें। इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़ें ताकि बिना किसी गलती के अपना बकाया बिजली बिल आसानी से जमा कर पाए।
उत्तर प्रदेश में बहुत से पिछड़े इलाकों में बिजली बिल जमा करने को लेकर समस्या आती रहती है। क्योंकि कहीं कहीं पर बिजली बिल कम रहने पर भी अधिक पैसे मांग लेते हैं बिल जमा करने के नाम पर। उपभोक्ता को कम जानकारी होने के कारण वो ज्यादा पैसे भी दे देते हैं। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए बिजली विभाग आनलाइन बिल जमा करने की सुविधा निकाला है। जिससे उपभोक्ता खुद से ही अपना बिजली बिल निकाल या देख सकते हैं और उसे जमा भी कर सकते हैं।

आइए विस्तार से बताते हैं कि यूपी में बिजली बिल मोबाइल से कैसे देखें और जमा करें। ताकि सही बिल का भुगतान किया जा सके।
बिजली बिल मोबाइल से कैसे देखें :-
उत्तर प्रदेश के ऐसे बिजली उपभोक्ता जो जानना चाहते हैं कि बिजली बिल मोबाइल से कैसे देखें वो इन स्टेप्स को फालो करके अपना बिजली बिल देख सकते हैं।
- सबसे पहले उपभोक्ता को बिजली विभाग की आफिशियल बेवसाइट consumer.uppcl.org पर जाएं।
- इसके बाद Bill Payment वाले आप्शन पर जाएं।
- फिर Online Mode पर क्लिक करें।
- इसके बाद बिल देखने वाला पेज खुलेगा।
- अब अपना जिला सिलेक्ट करना है , एकाउंट नंबर जो कि दस अंक का होगा डालना होगा या फिर जो मोबाइल नंबर इससे जुड़ा है वो मोबाइल नंबर डालना है और View वाले आप्शन पर क्लिक करना है।
- इससे आपका बिल कितना बकाया है दिख जाएगा।
- और यदि बिजली बिल का पूरा डिटेल्स देखना है तो View Bill वाले आप्शन पर क्लिक करें फिर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा उसे भरकर सबमिट करने पर आपके बिल की पूरी डिटेल आ जाएगी।
मोबाइल से बिजली बिल कैसे जमा करें :-
मोबाइल से बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता को –
- सबसे पहले यूपीपीसीएल की आफिशियल बेवसाइट consumer.uppcl.org पर जाना है।
- फिर बिल पेमेंट वाले आप्शन पर क्लिक करके आनलाइन मोड़ पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अपना जिला और एकाउंट नंबर डालकर कैप्चा भरना है फिर view वाले आप्शन पर क्लिक करना है।
- अब बिजली बिल कितना बकाया है यह दिख जाएगा और नीचे Pay Now का आप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना है फिर कुछ डिटेल्स दिखेगी जैसे डिस्काम , जिला , एकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
- इसके बाद फिर से Pay Now पर क्लिक करके जिससे आप पेमेंट करना चाहते हैं उससे पेमेंट कर सकते हैं और फिर कुछ समय बाद जमा बिल की रसीद डाउनलोड करने का आप्शन मिल जाएगा वहां से अपने जमा बिल की रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।
अन्य पढ़ें – बिना ब्याज और गारंटी के मिलेगा 5 लाख रुपए तक लोन। Mukhyamantri yuva udyami yojana 2025 |
फोन पे या गूगल पे से बिजली बिल कैसे जमा करें :-
यदि उपभोक्ता अपने बिजली बिल का बकाया फोन पे या गूगल पे से जमा करना चाहता है तो वो सबसे पहले फोन पे या गूगल पे ऐप में जाएं और ऊपर सर्च वाले आप्शन पर जाकर UPPCL सर्च करें फिर उस पर क्लिक करें और अपना बिजली एकाउंट नंबर डाले और अपना जिला सिलेक्ट करके Continue आप्शन पर क्लिक करें फिर आपका कितना बिजली बिल बकाया है वो दिख जाएगा और यहां से बड़ी आसानी से बिल जमा कर सकते।
| बिजली बिल जमा करने हेतु | यहां क्लिक करें |