Delhi Police Vacancy 2025 : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 5293+ पदों भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Delhi Police Vacancy 2025 : दोस्तों यदि आप पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पदों हेतु जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जो भी कंडीडेट बहुत समय से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म होने का समय आ गया है क्योंकि जुलाई 2025 तक इस भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

Delhi Police Vacancy 2025 | दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की भर्ती कब आएगी

Delhi Police Vacancy 2025 में कब से आनलाइन आवेदन फार्म भरना शुरू होगा, योग्यता क्या रहेगी , आयुसीमा क्या होने वाली है, सैलरी कितनी मिलेगी और इसकी चयन प्रक्रिया क्या रहने वाली है इन सब सवालों का जबाब आगे इसी लेख में मिल जाएगा। इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़ें ताकि सम्पूर्ण जानकारी मिल सके।

Delhi Police Vacancy 2025 Details :-

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लगभग पांच हजार से ज्यादा पदों को भरना है जिसके लिए आनलाइन आवेदन फार्म जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए जा सकते हैं। जो भी इच्छुक कंडीडेट हो वो इसमें आवेदन कर सकते हैं।

विभागदिल्ली पुलिस
पद का नाम दिल्ली पुलिस कांस्टेबल
कुल पद5293+
आवेदन प्रारंभ जुलाई 2025 ( संभावित )
आफिशियल बेवसाइट delhipolice.gov.in
SSC.gov.in

आयुसीमा क्या होगी :-

Delhi Police Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए तथा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

पे-स्केल क्या होगी –

इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 3 , 21700 – 69100 की पे मैट्रिक्स के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसकी शुरआती सैलरी 35 से 40 हजार होती है।

शैक्षणिक योग्यता क्या रहेगी :-

दिल्ली पुलिस की इस भर्ती में पूरे देश से कोई भी महिला पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 12वीं पास होना जरूरी है।

शारीरिक मानक :-

पुरुष कंडीडेट महिला कंडीडेट
Height –
UR/OBC -170CM
SC/ ST – 165CM
Height-
UR/OBC – 157CM
SC/ST – 155CM
Chest –
UR/OBC – 81CM, 5CM फुलाव
SC/ST – 76CM, 5CM फुलाव

Delhi Police Constable vacancy 2025 : चयन प्रक्रिया :-

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा कराई जाएगी। जो कंडीडेट अच्छा अंक स्कोर करेंगे उनकी PST/PET या PE & MT कराई जाएगी। जिसके अंतर्गत हाईट चेस्ट मापा जाएगा दौड़ कराई जाएगी। इसके बाद जो कंडीडेट फिजिकल परीक्षा पास कर लेते हैं उनका डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। सबकुछ सही रहने पर फाइनली ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा।

अन्य पढ़ें – बिहार लैबोरेटरी असिस्टेंट 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें |

Delhi Police Vacancy 2025 में आवेदन कैसे करें :-

दिल्ली पुलिस की 2025 की भर्ती का विज्ञापन जब जारी कर दिया जाएगा तब अभ्यर्थियों को एसएससी की आफिशियल बेवसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा, क्योंकि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ही इसकी परीक्षा कराएगा या फिर दिल्ली पुलिस की आफिशियल बेवसाइट delhipolice.gov.in पर जाएं जहां से इस भर्ती में एप्लाई करने का लिंक मिल जाएगा। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें फिर लागिन करें अपनी सारी डिटेल्स भरें आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद ऐप्लिकेशन फॉर्म प्रिंट करने का आप्शन मिलेगा वहां से अपना ऐप्लिकेशन फॉर्म प्रिंट करके रख लें।

Leave a Comment