बिना गारंटी और बिना ब्याज मिलेगा 5 लाख रुपए तक का लोन | मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 2025 क्या है?

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 2025 : जो युवा अपना खुद का उद्योग स्थापित करना चाहते हैं उनको यूपी सरकार 5 लाख रुपए तक का लोन देगी, जिसके लिए कोई ब्याज नहीं देना होगा और ना ही किसी गारंटी की आवश्यकता होगी। इसके लिए बस कुछ शर्तें हैं और कुछ दस्तावेज लगेंगे जिनके बारे में इसी लेख में आगे विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना क्या है :-

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना प्रदेश के युवाओं को अपना रोजगार, उद्योग या बिजनेस स्थापित करने के लिए बढ़ावा देने की योजना है। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा युवा खुद का रोजगार स्थापित करें वो सरकारी नौकरी के पीछे ही ना भागे ताकि प्रदेश में बेरोज़गारी दर ना बढ़े। इसके लिए सरकार युवाओं को बिना किसी गारंटर के 5 लाख रुपए तक का लोन दे रही है और 4 साल तक इसपर कोई अतिरिक्त ब्याज के पैसे भी नहीं ले रही है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 2025 | बिना गारंटी और बिना ब्याज 5 लाख रुपए तक का लोन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के फायदे :-

  • बहुत सारे ऐसे भी युवा होते हैं जिनमें कुछ करने का हुनर होता, वो अपना एक बिजनेस स्थापित करना तो चाहते हैं लेकिन पैसों की वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ता है। इस योजना से ऐसे युवाओं का सपना पूरा हो सकेगा।
  • इस योजना में बिना किसी गारंटर और बिना अतिरिक्त ब्याज के पैसे मिल जाते हैं।
  • जो युवा तय समय के अंदर ( 4 साल ) अपना लोन भर देता है, वो अगले दस लाख रुपए तक के लोन के लिए पात्र बन जाते हैं। जब युवा अगले दस लाख रुपए तक का लोन लेगा तब उसे 50 फीसदी रकम पर ब्याज नहीं देना होगा।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 2025 के लिए शर्तें :-

इस योजना का लाभ लेने के लिए युवा को निम्न शर्तें पूरी करनी होगी।

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी हो।
  • ऐसे युवा जो किसी सरकारी योजनाओं जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जिला एक उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम और टूलकिट योजना के तहत ट्रेनिंग लिए हो वो इस योजना का लाभ ले सकते हैं। अथवा
  • किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से आईटीआई प्रमाण पत्र, डिप्लोमा या डिग्री धारक हो।
  • आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज :-

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 2025 का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए –

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • सरकार द्वारा जारी कोई आईडी
  • बैंक खाता पासबुक

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 2025 हेतु आवेदन कैसे करें :-

इस योजना हेतु आवेदन करने के लिए-

  • सबसे पहले MSME की आफिशियल बेवसाइट पर जाना होगा।
  • फिर इस योजना को सिलेक्ट करके और अपनी डिटेल्स भरकर पंजीकरण कराना होगा।
  • इसके बाद उपयोगकर्ता का नाम , पासवर्ड और कैप्चा डालकर लागिन करना होगा।
  • अब अपने सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आवेदक के आवेदन फार्म की जांच होगी।
  • सब सही मिलने पर बैंक द्वारा लोन मिल जाएगा।
इस योजना हेतुआवेदन करें

Leave a Comment