UPSSSC AMIN Bharti 2025 : दोस्तों अगर आप राजस्व विभाग में नौकरी करने के इच्छुक हैं लेकिन आपके पास केवल 12वीं पास योग्यता है तो आपके लिए एक सुनहरा मौका जल्द ही आने वाला है। क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अमीन के पदों को भरने के लिए बहुत ही जल्द विज्ञापन जारी करने वाला है। इस लेख में UPSSSC AMIN Bharti 2025 से सम्बंधित सभी जानकारी के बारे में बताने वाले है इसलिए लेख को पूरा पढ़ें ताकि सही जानकारी मिल सके।
उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में अमीन या राजस्व लिपिक के पदों हेतु भर्ती आए हुए काफी लम्बा समय हो गया है। पिछली बार इस पद के भर्ती विज्ञापन शायद 2016 में जारी किया गया था इसके बाद से लगभग 9 सालों बाद यह भर्ती आने की संभावना है। इसलिए इसमें उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका है जो बहुत हाई क्वालिफिकेशन नहीं रखें है।

आइए UPSSSC AMIN Bharti 2025 से सम्बंधित जानकारी जैसे कब तक आएगी भर्ती, योग्यता क्या रहेगी, आयुसीमा कितनी मांगी जाएगी और चयन प्रक्रिया क्या होने वाली है।
UPSSSC AMIN Bharti 2025 :-
उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में अमीन या राजस्व लिपिक के कुल 10406 पद है जिनमें से 4694 पद अभी रिक्त हैं। इन रिक्त पदों में से 2938 पदों को पदोन्नति प्रक्रिया द्वारा भरा जाएगा और बाकी बचे 1756 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। सीधी भर्ती से भरे जाने हेतु पदों हेतु बहुत ही जल्द उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विज्ञापन जारी करेगा और इसके लिए आनलाइन आवेदन फार्म भरवाए जाएंगे। जबकि पदोन्नति वाले पदों को भरने के लिए राजस्व परिषद स्तर से प्रकिया शुरू कर दी गई है।
आयुसीमा :-
आयु सीमा की बात करें तो जनरल/ ईडब्लूएस कैटेगरी के कंडीडेट तथा अन्य राज्य के कंडीडेट हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी। ओबीसी/ एससी/ एसटी कैटेगरी के कंडीडेट के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी जो 45 वर्ष भी हो सकती है।
सैलरी कितनी मिलेगी :-
इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को 1900 ग्रेड पे के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा भत्ते भी देय होंगे।
शैक्षिक योग्यता :-
UPSSSC AMIN Bharti 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं पास होना चाहिए तथा पीईटी 2025 की परीक्षा में शामिल हुआ होना चाहिए। क्योंकि UPSSSC के द्वारा होने वाली सभी भर्तियां पीईटी के स्कोर कार्ड के अनुसार हो रही है इसलिए अनुमान है कि इसके लिए भी पीईटी परीक्षा अनिवार्य होगी।
चयन प्रक्रिया :-
यदि यह भर्ती पीईटी परीक्षा के द्वारा कराई जाएगी तब अभ्यर्थियों को पीईटी परीक्षा के स्कोर कार्ड के अनुसार मेन परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। शार्टलिस्ट करने के लिए एक स्कोर निर्धारित किया जाएगा। मेन परीक्षा 100 प्रश्नों की हो सकती है। जो कंडीडेट मेन परीक्षा में अच्छा अंक लाएंगे उनका डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा इसके बाद ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा।
यदि यह भर्ती पीईटी परीक्षा के स्कोर कार्ड के द्वारा नहीं की जाती है तब दो परीक्षाएं कराई जा सकती है। इसका कन्फर्मेशन विज्ञापन जारी होने के बाद ही होगा।
क्या UPSSSC AMIN Bharti 2025 हेतु CCC अनिवार्य होगा :-
राजस्व लिपिक या अमीन के इस आने वाली भर्ती में CCC सार्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है, हालांकि इसके बारे में कोई आफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। हो सकता है अनिवार्य भी कर दें या नहीं भी करें , भर्ती हेतु विज्ञापन जारी होने पर सब पता चल जाएगा।
सभी अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि भर्ती आने से पहले हो सके तो CCC कर लें ताकि भर्ती आने के बाद यदि CCC सार्टिफिकेट मांगता भी है तो उनके पास सार्टिफिकेट रहे।
अन्य पढ़ें – हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें : HPBOSE 10th Result 2025 |
UPSSSC AMIN Bharti 2025 कब तक आएगी :-
जैसा कि पता चला है राजस्व परिषद ने सम्बंधित आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया है और अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरी की जाए। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भर्ती हेतु विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा। विज्ञापन जारी करने की कोई कन्फर्म तिथि नहीं बताई गई है। सभी इच्छुक कंडीडेट उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आफिशियल बेवसाइट को चेक करते रहे ताकि इस भर्ती से सम्बंधित अपडेट मिलती रहे।