UPSSSC PET 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें | How to fill PET 2025 online Form from mobile

UPSSSC PET 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें : दोस्तों UPSSSC PET 2025 के लिए आनलाइन आवेदन फार्म भरना शुरू हो गया है। जो भी कंडीडेट प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( PET ) का फार्म भरना चाहते हैं वो अपना आवेदन फार्म आनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ साथ अन्य राज्य के भी अभ्यर्थी अपना फार्म भर सकते हैं। जो अभ्यर्थी अपना फार्म खुद भरना चाहते हैं और किसी के पास नहीं जाना चाहते हैं उनके लिए आज इस लेख में जानकारी देने वाले है कि UPSSSC PET 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें। इसलिए ध्यान से पूरा लेख पढ़ें ताकि बिना गलती किए अपना आवेदन फार्म भर सके।

UPSSSC PET 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें | How to fill PET 2025 form from mobile

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( PET ) 2025 के लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें आवेदन करने के तिथि निर्धारित की गई है। 14 मई 2025 से आनलाइन आवेदन होना प्रारम्भ हो चुका है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून 2025 है। जो भी कंडीडेट 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं वो अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं।

आइए स्टेप बाई स्टेप बताते हैं कि UPSSSC PET 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें।

UPSSSC PET 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें : How to fill PET 2025 online form :-

जो अभ्यर्थी अपना UPSSSC PET 2025 का फार्म अपने मोबाइल से भरना चाहते हैं वो निम्नवत पांच स्टेप्स में भर सकते हैं।

  1. अभ्यर्थी का पंजीकरण
  2. फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करना
  3. फार्म के शेष विवरण को भरना
  4. शुल्क का भुगतान करना और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना
  5. एप्लीकेशन फार्म प्रिंट करना।

1. अभ्यर्थी का पंजीकरण :-

आनलाइन आवेदन करने का पहला स्टेप है अभ्यर्थी का पंजीकरण, जिसके लिए अभ्यर्थी को निम्नलिखित करना होगा।

  • अभ्यर्थी को अपने फोन में क्रोम खोल लेना है और डेस्कटॉप मोड़ पर कर लेना है। इसके बाद
  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आफिशियल बेवसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद कंडीडेट रजिस्ट्रेशन वाले आप्शन पर क्लिक करना है तब PET 2025 में एप्लाई करने का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • फिर एक चेक बाक्स दिखेगा उस पर क्लिक करके एक्सेप्ट वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन वाला फार्म खुलकर सामने आ जाएगा। कंडीडेट अपना डिटेल्स, माता पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और शैक्षिक जानकारी डालकर सबमिट करना होगा। ध्यान रहे जो कंडीडेट पहले PET का फार्म भरें हुए हैं वो अपना पुराना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर इस स्टेप को पूरा कर सकते हैं।
  • इसके बाद वेरीफिकेशन कोड डालकर सबमिट कर देना होगा।

2. फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करना :-

रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करने की प्रोसेस वाले आप्शन पर क्लिक करना होगा। तथा फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करके सबमिट करना होगा।

3. फार्म के शेष विवरण को भरना :-

इसके बाद अपना पर्मानेंट एड्रेस और मेलिंग एड्रेस भरना होगा और एक्सेप्ट करके वेरीफिकेशन कोड डालकर सबमिट करना होगा।

4. शुल्क का भुगतान करना और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना :-

अब कंडीडेट के सामने आवेदन शुल्क जमा करने का आप्शन आ जाएगा | जिसके लिए कंडीडेट कार्ड या नेट बैंकिंग या यूपीआई ( UPI) का उपयोग कर सकता है और आवेदन शुल्क जमा कर सकता है।

जब आवेदन शुल्क सफलतापूर्वक जमा हो जाएगी तब एप्लीकेशन फॉर्म को फाइनली सबमिट कर देना है।

5. एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट करना :-

यह आनलाइन आवेदन करने का अंतिम स्टेप है। शुल्क जमा होने के बाद सबमिट करने पर ऐप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करने और प्रिंट करने का आप्शन दिखे जाएगा। उस पर क्लिक करके अभ्यर्थी को अपना ऐप्लिकेशन फॉर्म प्रिंट कर लेना है और कहीं पर सुरक्षित रख लेना है।

अन्य पढ़ें – यूपी पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग में क्या क्या होगा |

UPSSSC PET 2025 कितने साल के लिए मान्य होगा :-

इस बार आयोग ने PET की मान्यता को लेकर बहुत बड़ा बदलाव किया है। पहले PET परीक्षा केवल एक साल के लिए मान्य होती थी लेकिन PET 2025 अगले तीन साल के लिए मान्य होगा।

हम आशा करते हैं कि UPSSSC PET 2025 का फार्म मोबाइल से कैसे भरें, से सम्बंधित दी गई जानकारी उन अभ्यर्थियों के लिए सहयोगी होगी जिनकी यह क्वेरी थी।

आनलाइन आवेदन करने हेतु यहां क्लिक करें

Leave a Comment