यूपी पुलिस 2025 की ट्रेनिंग में क्या क्या होगा | JTC और RTC क्या है।

यूपी पुलिस 2025 की ट्रेनिंग में क्या क्या होगा : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जो कंडीडेट लिखित परीक्षा, DV / PST, पीईटी और मेडिकल टेस्ट पास कर चुके हैं उन्हें अब ज्वाइनिंग लेटर भेजा जाएगा और ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए बुलाया जाएगा। बहुत सारे कंडीडेट के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि यूपी पुलिस 2025 की ट्रेनिंग में क्या क्या होगा और क्या क्या करवाया जाएगा। आज के इस लेख में इसी से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।

यूपी पुलिस 2025 की ट्रेनिंग में क्या क्या होगा | JTC और RTC क्या है

UP Police Constable के लिए भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2023 से शुरू की गई थी जो अब जाकर लगभग कम्पलीट होने वाली है। इसके लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है अब केवल ट्रेनिंग रह गई है जिसके लिए कंडीडेट को जल्द ही बुलाया जाएगा।

आइए विस्तार से जानते हैं कि यूपी पुलिस 2025 की ट्रेनिंग में क्या क्या होगा।

यूपी पुलिस 2025 की ट्रेनिंग में क्या क्या होगा :-

यूपी पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण की ट्रेनिंग को JTC ( Joint Training centre ) ट्रेनिंग कहते हैं, जो कि एक महीने की होती है और दूसरे चरण की ट्रेनिंग को RTC ( Recruit Training centre ) ट्रेनिंग कहते हैं जो 8 महीने की होती है। इन दोनो में क्या क्या होगा आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

JTC ( Joint Training centre ) क्या है :-

मेडिकल टेस्ट होने के बाद जो कंडीडेट पास हो जाता है उसकी फाइल JTC ट्रेनिंग सेंटर पर पहुंच जाती है जो कंडीडेट के गृह जनपद में भी हो सकता है और अन्य जिले में भी हो सकता है। इसके बाद यहां से कंडीडेट को ज्वाइनिंग लेटर भेजा जाता है। तब कंडीडेट अपने डाक्यूमेंट लेकर जेटीसी सेंटर पर पहुंचता है और कुछ फार्म भरकर ज्वाइन कर लेता है। जिस दिन ज्वाइन करता है उसी दिन से सैलरी बनना शुरू हो जाती है।

जेटीसी सेंटर पर निम्न चीजें करवाई जाती है –

  • JTC सेंटर पर कंडीडेट का ड्रेस तैयार कराया जाता, कैसे पहनना होता है, कैंप कैसे लगानी होती है इसके बारे में सिखाया जाता है।
  • कंडीडेट का बैंक खाता खुलवाया जाता है।
  • एनपीएस एकाउंट खुलवाया जाता है।
  • दौड करवाई जाती है।
  • पीटी करवाई जाती है।

JTC में प्रतिदिन का शिड्यूल :-

जेटीसी ट्रेनिंग सेंटर पर प्रतिदिन का शिड्यूल क्या होता है उसके बारे में जानते हैं।

  • सबसे पहले सुबह 6 बजे परेड ग्राउंड पर पहुंचना होता है फिर वहां पर गणना की जाती है कि कितने कंडीडेट आए है।
  • इसके बाद दौड़ कराई जाती है जो कि अधिकतम पांच किलोमीटर तक की हो सकती है।
  • फिर पीटी करवाई जाती है।
  • यदि दौड़ और पीटी 9 बजे के पहले खत्म हो जाती है तो सोशल वर्क जैसे कि ट्रेनिंग सेंटर की साफ सफाई कराई जाती है।
  • इसके बाद 9 बजे का लंच करने के लिए छोड़ दिया जाता है।
  • लगभग डेढ़ घंटा आराम करने के लिए दिया जाएगा।
  • पुनः साढ़े दस बजे ग्राउंड पर इकट्ठा होना होता है और फिर से गणना करके सोशल वर्क के लिए भेज दिया जाता है।
  • फिर बारह बजे दोपहर में सोशल वर्क करवा कर छोड़ दिया जाता है फिर कंडीडेट बैरक में जाकर जो मर्जी वो कर सकता है।
  • इसके बाद पुनः शाम 4 बजे ग्राउंड में आना होता है और गणना के बाद कुछ एक्सरसाइज करवाई जाएगी और साढ़े पांच बजे फिर छोड़ दिया जाएगा।
  • शाम 6 बजे खाना खाकर आराम करके 8 बजे फिर ग्राउंड में पहुंचना होता है।
  • वहां पर आने वाले कल के प्रोग्राम के बारे में बताया जाता है और फिर बैरक के लिए छोड़ दिया जाता है।
  • फिर कंडीडेट आकर चाहे पढ़ाई करें चाहे सोये।
  • यही प्रक्रिया प्रतिदिन चलती रहती है।

RTC ( Recruit Training Centre ) क्या है :-

JTC ट्रेनिंग कम्पलीट होने के बाद कंडीडेट को बसों के द्वारा RTC ट्रेनिंग सेंटर लाया जाता है। जहां पर आगे की ट्रेनिंग कराई जाती है। यहां पर लगभग 8 महीने की ट्रेनिंग होती है।

अन्य पढ़ें – रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की तिथि घोषित, एडमिट कार्ड कब से डाउनलोड होगा |

RTC में प्रतिदिन का शिड्यूल :-

आरटीसी में प्रतिदिन क्या क्या करवाया जाता है उसके सिड्यूल के बारे में जान लेते हैं।

  • सबसे पहले सुबह 6 बजे अपने बैरक से ग्राउंड पर पहुंचना होता है फिर वहां पर गणना होती है और कुछ शस्त्र अभ्यास कराया जाता है।
  • इसके बाद साढ़े 6 बजे से क्लास चलती है 45 मिनट की जिसमें कुछ सिखाया जाता है पीटी वगैरह करवाई जाती है फिर दस मिनट का रेस्ट दिया जाता है। इसके बाद फिर 45 मिनट की क्लास और 5 मिनट का रेस्ट, फिर 45 मिनट की क्लास करवाकर खाने के लिए छोड़ दिया जाता है।
  • फिर खाना खाकर दस बजे उपस्थित होना होता है जहां पर 40 मिनट की 6 स्कूल क्लास चलती है। और बीच में रेस्ट भी मिलता है।
  • इसके बाद बैरक के लिए छोड़ दिया जाता है और पुनः 4 बजे पहुंचकर क्लास करनी होती है। और 6 बजे खाने के लिए छोड़ दिया जाता है।
  • खाना खाकर आराम करके अंतिम गणना हेतु शाम को 8 बजे परेड ग्राउंड पर पहुंचना होता है और गणना होने के बाद अपने बैरक में आ सकतें हैं।

हम आशा करते हैं कि जिन कंडीडेट को यह जानना था कि यूपी पुलिस 2025 की ट्रेनिंग में क्या क्या होगा उन्हें काफी जानकारी मिल गई होगी। तथा यूपी पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग से सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड की आफिशियल बेवसाइट पर जा सकते हैं।

Leave a Comment