RRB NTPC Graduate Level Exam Date 2025 | परीक्षा तिथि घोषित जाने कब होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड

RRB NTPC Graduate Level Exam Date 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। जो कंडीडेट अपना आवेदन फार्म भरें हुए थे उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। कब होगी परीक्षा और कब से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे इन सब सवालों के जबाब इस लेख में आगे मिल जाएगा इसलिए पूरा लेख पढ़ें।

RRB NTPC Graduate Level की भर्ती में कुल 8113 पदों हेतु आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसकी प्रारंभिक तिथि 14 सितंबर 2024 थी और अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2024 थी। इसके अलावा 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर का समय फार्म में संशोधन करने के लिए दिया गया था। रेलवे एनटीपीसी 2025 के लिए काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

RRB NTPC Graduate Level Exam Date 2025 | रेलवे एनटीपीसी का एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड करें

आज ही रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक नोटिस जारी करके RRB NTPC Graduate Level Exam Date 2025 के बारे में जानकारी दी है। क्या है परीक्षा तिथि आइए जानते हैं।

RRB NTPC Graduate Level Exam Date 2025 :-

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 2025 की परीक्षा तिथि के बारे में रेलवे ने जानकारी दें दी है। इसकी लिखित परीक्षा 5 जून 2025 से लेकर 23 जून के मध्य कराई जाएगी। इस भर्ती के द्वारा अलग-अलग पदों को मिलाकर कुल 8113 पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए लगभग 58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

RRB NTPC 2025 का एडमिट कार्ड कब डाउनलोड होगा :-

RRB NTPC 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अभ्यर्थी अपनी परीक्षा का शहर और परीक्षा की तिथि को परीक्षा शुरू होने से दस दिन पहले देख सकेंगे। इसके बाद परीक्षा तिथि से चार दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। जैसे मान लीजिए किसी कंडीडेट की परीक्षा 5 जून को है तो वह कंडीडेट अपना एडमिट कार्ड 1 जून को डाउनलोड कर सकेगा।

RRB NTPC 2025 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे :-

रेलवे एनटीपीसी ( ग्रेजुएट लेवल ) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स फालो करने होंगे –

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आफिशियल बेवसाइट पर जाना होगा।
  • फिर एडमिट कार्ड वाले सेक्शन में जाना होगा।
  • RRB NTPC Graduate Level admit Card के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करना होगा
  • तब कंडीडेट का एडमिट कार्ड खुलकर सामने आ जाएगा।
  • उसे सेव कर लें और प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
  • परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।

अन्य पढ़ें – यूपी में शिक्षक के 50 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती। UP Teacher Upcoming Vacancy 2025 |

Leave a Comment