Health Supervisor Bharti 2025 | हेल्थ सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

Health Supervisor Bharti 2025 :- राष्ट्रीय कौशल विकास शिक्षा संस्थान ने हेल्थ सुपरवाइजर के लिए आनलाइन आवेदन फार्म आमंत्रित किए हैं। इसमें भारत के सभी महिला , पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास ऐसे अभ्यर्थी जो इसके लिए इच्छुक हैं वो आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन के लिए क्या तिथि निर्धारित की गई है और आयु क्या होनी चाहिए तथा आवश्यक डाक्यूमेंट क्या है सबके बारे में इस लेख में जानकारी दी जाएगी।

Health Supervisor Bharti 2025 | हेल्थ सुपरवाइजर बनने का मौका

आइए Health Supervisor Bharti 2025 के बारे में विस्तार से जानते हैं तथा आनलाइन आवेदन फार्म कैसे भरना है उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Health Supervisor Bharti 2025 Details :-

हेल्थ सुपरवाइजर के लिए आनलाइन आवेदन फार्म NISDE द्वारा निकाले गए हैं। इसमें केवल आनलाइन माध्यम से ही फार्म स्वीकार किये जाएंगे। आनलाइन आवेदन 5 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है और आवेदन हेतु अंतिम तिथि 9 जून 2025 निर्धारित है। जो भी इच्छुक कंडीडेट है वो इन तिथियों के बीच ही अपना आवेदन फार्म भर दें।

आवेदन प्रारंभ की तिथि05/04/2025
आवेदन की अंतिम तिथि09/06/2025

आवेदन शुल्क :-

Health Supervisor Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क निश्चित की गई है जनरल और ओबीसी कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तथा एससी/ एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क है।

आयु सीमा :-

हेल्थ सुपरवाइजर के लिए आवेदन करने वाले कंडीडेट की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता :-

पूरे भारत के ऐसे सभी महिला , पुरुष अभ्यर्थी जो 12वीं पास कर चुके हैं वो इसमें आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट :-

हेल्थ सुपरवाइजर के लिए आवेदन करने वाले कंडीडेट के पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट होने चाहिए –

  • भारतीय सिमकार्ड वाला मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • ईमेल आईडी होनी चाहिए।
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • कोई पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • कंडीडेट का स्कैन फोटोग्राफ होना चाहिए।
  • कंडीडेट का स्कैन हस्ताक्षर होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया :-

कंडीडेट का चयन मेरिट लिस्ट और साक्षात्कार के द्वारा होगा। जो अभ्यर्थी चयनित हो जाएंगे उन्हें अपने आवेदन फार्म के साथ शैक्षिक योग्यता सार्टिफिकेट और दो रंगीन फोटो प्रवेश के समय लेकर जाना होगा। सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कंडीडेट को शुल्क देना होगा। प्रशिक्षण दो साल के लिए होगा।

इसे भी पढ़ें – DFCCIL में कुल कितने फार्म भरें गये है |

आवेदन कैसे करें :-

आवेदन करने के लिए कंडीडेट को निम्नलिखित स्टेप्स फालो करने होंगे –

  • सबसे पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट एजुकेशन के आफिशियल बेवसाइट पर जाना होगा।
  • फिर वहां से आवेदन करने से संबंधित लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना नाम, पता , मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी डालकर ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना है।
  • फिर से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लागिन करना होगा और आगे के फार्म को डिटेल्स भरकर कम्पलीट करना होगा।
  • इसके बाद डाक्यूमेंट अपलोड करके तथा आवेदन शुल्क जमा करके फार्म को सबमिट कर देना होगा।
  • अब अपने आवेदन फार्म का एक प्रिंट आउट निकालकर रख लेना है। जो आगे चलकर काम आयेगा।

Leave a Comment