REET Result 2025 : RBSE ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 ( REET 2025 ) का रिजल्ट आज 3.15 बजे जारी करने की घोषणा कर दी है | जो कंडीडेट रीट की परीक्षा दिए हुए थे और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि आज रीट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा | इससे रीट की परीक्षा देने वाले सभी कंडीडेट अपना रिजल्ट देख सकेंगे | REET 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करना इस लेख इसको स्टेप बाई स्टेप बताया जाएगा इसलिए पूरा लेख पढ़ें |
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा ( REET ) 27 और 28 फरवरी को तीन पालियों में आयोजित कराई गई थी जिसमें लेवल 1 तथा लेवल 2 दोनों को मिलाकर लगभग 14 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था | जबकि इसके लिए आनलाइन आवेदन लगभग 15 लाख किए गए थे | इसके बाद 25 मार्च 2025 को लेवल 1 तथा लेवल 2 की आंसर-की जारी की गई थी और 31 मार्च तक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था।

आइए विस्तार से बताते हैं कि REET Result 2025 जारी होने के बाद कंडीडेट कैसे चेक कर सकते हैं।
REET Result 2025 कैसे चेक करें :-
REET Result 2025 आज 3:15 बजे दोपहर में आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी किया जाएगा | जो भी अभ्यर्थी रीट की परीक्षा दिए थे वो निम्न स्टेप्स को फालो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं –
- रीट 2025 का रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट वाले आप्शन पर जाना होगा।
- अब इसके बाद REET Result 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।
- फिर कंडीडेट का रिजल्ट दिख जाएगा।
- इसके बाद कंडीडेट अपना रिजल्ट प्रिंट करके रख लें जो की भविष्य में काम आएगा।
रीट परीक्षा में कई प्रश्नों के लिए मिलेंगे बोनस अंक :-
रीट परीक्षा 2025 के लेवल 1 तथा लेवल 2 के आंसर-की में कई प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए जाएंगे। लेवल 1 की आंसर-की से तीन प्रश्न हटा दिए गए हैं जिसके लिए सभी कंडीडेट को बोनस अंक दिए जाएंगे तथा लेवल 2 में दो प्रश्न को हटाया गया है जिसके लिए सभी कंडीडेट को बोनस अंक मिलेंगे। इसके अलावा सात प्रश्नों के दो आप्शन सही माने गए हैं दोनों में से जो भी आप्शन कंडीडेट ने चुना होगा उसके लिए अंक दिए जाएंगे।
अन्य पढ़ें – RRB Ministerial & Isolated में कुल कितने फार्म भरें गये है |
रीट परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम कटऑफ अंक लाना अनिवार्य :-
रीट की परीक्षा पास करने के लिए RBSE ने पहले से ही न्यूनतम कटऑफ अंक निर्धारित किया है। जो कंडीडेट कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वो पास माने जाएंगे। पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के कंडीडेट को 60 प्रतिशत अंक, ओबीसी / ईडब्लूएस / एससी/ एसटी के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत अंक तथा पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कंडीडेट को 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
| REET Result 2025 | अभी देखें |