Priyal Dwivedi : MP Board Topper 2025 कौन है ? जिनका नहीं है कोई सोशल मीडिया एकाउंट

Priyal Dwivedi : MP Board ने आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसका कई दिनों से छात्रों को इंतजार था और आखिरकार आज इंतजार खत्म हो गया है | आज़ के इस लेख में हम इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में टाप करने वाली छात्रा प्रियल द्विवेदी के बारे में बताएंगे कि कैसे उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है और वो कितना समय सोशल मीडिया पर बिताती थी तथा कितना समय पढ़ाई करतीं थीं।

Priyal Dwivedi कौन है? MP board topper 2025

Priyal Dwivedi कौन है जिन्होंने MP Board 2025 में टाप कीं :-

Priyal Dwivedi एक साधारण परिवार में रहने वाली है इनके पिता पुंडरीकाक्ष द्विवेदी सरकारी स्कूल में एक शिक्षक है तथा माता अर्चना द्विवेदी गृहणी है | इनका एक बड़ा भाई भी है। प्रियल अपनी पढ़ाई सामान्य स्कूल से ही शुरू की थी। इस समय ये शासकीय कन्या विद्यालय अमरपाटन से मैथेमेटिक्स विषय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। प्रियल द्विवेदी ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 492 अंक लाकर अपने स्कूल के साथ साथ पूरे प्रदेश में टाप कीं है और अपना, अपने माता-पिता तथा स्कूल और शिक्षक का नाम रोशन की है।

प्रियल द्विवेदी कितने घंटे पढ़ाई करतीं थीं :-

प्रियल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो अपने घर पर डेली 6 घंटे पढ़ाई करतीं थीं| इनके पढ़ाई में इनके माता-पिता ने इनका घर पर सहयोग किया और स्कूल में शिक्षकों ने बहुत ही अच्छे से इनको पढ़ाया जहां पर इनको किसी भी सब्जेक्ट में कोई भी डाउट्स रहता था उसे अच्छे से समझाकर हल करवाते थे।

Priyal Dwivedi का नहीं है कोई सोशल मीडिया एकाउंट :-

प्रियल के पिता ने बताया है कि प्रियल का कोई सोशल मीडिया एकाउंट नहीं है इसलिए वो ज्यादा फोन नहीं चलातीं थी इससे इनका टाइम बचता था और ये बस पढ़ाई करतीं थीं | प्रियल ने बताया कि फोन पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि किताबो पर ध्यान देना चाहिए। जब किसी चीज को समझने में दिक्कत आए तब थोड़ा समय के लिए मोबाइल की मदद ले सकते हैं।

पूरे प्रदेश में किया अपना नाम रोशन :-

इंटरमीडिएट परीक्षा में टाप करके प्रियल ने अपना नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है और साथ ही साथ अन्य लड़कियों को भी प्रेरित की हैं | इससे ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों में भी पढ़ाई करने का हौसला बढ़ेगा और वो भी पढ़कर आगे बढ़ेंगी।

IAS बनने का हैं सपना :-

प्रियल के पिता पुंडरीकाक्ष द्विवेदी ने बताया कि प्रियल का आइएएस अधिकारी बनने का सपना है अधिकारी बनकर समाज और देश की सेवा करना चाहती है, और उसका आधार अब इस रिजल्ट से और मजबूत हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रियल शुरुआत से ही बहुत मेहनती है वो अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहतीं हैं और वो आगे चलकर और भी अच्छा करेंगी तथा अपना सपना पूरा करेगी।

बधाई देने वालों की लगी लाइन :-

आज जैसे ही इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित किया गया और उसमें टाप करने वाली छात्रा प्रियल बनी तब से उनके घर पर बधाई देने वालों की लाइन लग गई। गांव समाज के लोग, रिश्तेदार , शिक्षक और आसपास के जनप्रतिनिधियों ने इनके घर जाकर प्रियल को बधाई दी और आगे भी ऊंचे मुकाम हासिल करें इसके लिए आशीर्वाद भी दिए।

इसे भी पढ़ें – 93 विभागों में होगी 11 लाख आउटसोर्सिंग कार्मिकों की भर्ती|

प्रियल का किस सब्जेक्ट में कितना नंबर :-

हिंदी विषय में Priyal Dwivedi 100 में से 100 अंक प्राप्त किए , अंग्रेजी में 97 अंक , मैथेमेटिक्स में 98 अंक , फिजिक्स में 97 अंक और केमेस्ट्री में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। हिंदी, अंग्रेजी और मैथेमेटिक्स में प्रैक्टिकल के 20 -20 नंबर मिले हैं तथा फिजिक्स और केमेस्ट्री में 30-30 नंबर मिले हैं। इसके अलावा प्रियल ने अपने से हिंदी में 80 नंबर, अंग्रेजी में 77 नंबर, मैथेमेटिक्स में 78 नंबर, फिजिक्स में 67 नंबर और केमेस्ट्री में 70 नंबर लाई है।

Leave a Comment