RRB ALP 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें : रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो कंडीडेट असिस्टेंट लोको पायलट के लिए अपना आवेदन कर चुके हैं लेकिन उनके फार्म भरने में कुछ गलती हो गई है और वो उसमे संशोधन करना चाहते हैं तो आज के इस लेख में हम इसी के बारे में बताने वाले है कि RRB ALP 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें। इसके साथ-साथ यह भी बताने वाले है कि एएलपी के लिए कुल कितने फार्म भरें गये और किस ज़ोन में सबसे ज्यादा फार्म भरें गये है |
इसलिए यह लेख ध्यान से पूरा पढ़ें ताकि सम्पूर्ण जानकारी मिल सके और अपने फार्म को संशोधित कर सके। जिससे आवेदन को रेलवे द्वारा रिजेक्ट न किया जाए |

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट ( ALP ) के 9970 पदों हेतु आनलाइन आवेदन 12/04/2025 से शुरू कर दिया गया है और आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11/05/2025 है | जो अभ्यर्थी आईटीआई या डिप्लोमा या बीई/बीटेक किए हुए हैं और अभी तक अपना आवेदन नहीं किए हैं वो जल्द से जल्द अपना आवेदन फार्म भर दें। क्योंकि यह बहुत ही सुनहरा मौका है रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने का।
आइए विस्तार से जानते हैं कि RRB ALP 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें।
RRB ALP 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें :-
RRB ALP में आनलाइन आवेदन कर चुके ऐसे अभ्यर्थी जिनके फार्म भरने में कुछ ग़लत भर गया है और वो परेशान है कि उसको सही कैसे करें तो ऐसे अभ्यर्थियों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन फार्म में संशोधन करने के लिए 14 मई 2025 से 23 मई 2025 तक का समय दिया है। जिन कंडीडेट के फार्म भरने में ग़लती हुई है वो अपने फार्म में 14 से 23 तारीख के बीच संशोधन कर या करा लें ताकि उनका फार्म सही हो जाए और रिजेक्ट ना हो।
RRB ALP 2025 के फार्म में संशोधन करने के लिए निम्नलिखित करना होगा।
- सबसे पहले कंडीडेट को रेलवे की आफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां पर आवेदन फार्म में संशोधन करने से संबंधित लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक करेंगे तो लागिन करने का पेज खुलेगा |
- इसके बाद इसमें अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा कोड और जो भी जानकारी भरने के लिए रहे उसको भरकर लागिन कर लें।
- इसके बाद कंडीडेट का पूरा फार्म खुलकर सामने आ जाएगा कब कंडीडेट को जिस चीज में संशोधन करना है उस सेक्शन में जाकर संशोधन कर सकता है।
- फार्म में संशोधन हो जाने पर पुनः उसे सेव और सबमिट कर दें।
ALP 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है :-
RRB ALP 2025 की भर्ती में 9970 पदों हेतु अभी तक लगभग 9 लाख फार्म भरें जा चुके हैं। यह डाटा 3 मई 2025 तक का है और यह अनुमानित है अभी आनलाइन आवेदन 11 मई 2025 तक होगा तो कुल फार्म की संख्या में बढ़ोतरी होगी |
हालांकि अभी रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन किए गए कुल फार्म की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है जब इससे संबंधित आफिशियल जानकारी मिल जाएगी तभी सही संख्या के बारे में बताया जा सकता है |
एएलपी में किस ज़ोन में सबसे ज्यादा फार्म भरें गये है :-
एएलपी 2025 के भर्ती के लिए सबसे ज्यादा फार्म सिकंदराबाद में भरा गया है जो कि अभी तक लगभग 95 हजार फार्म है | दूसरे नंबर पर है भूवनेश्वर जहां पर लगभग 90 हजार फार्म भरें जा चुके हैं अभी तक तथा तीसरे नंबर पर है प्रयागराज जहां पर लगभग 88 हजार फार्म अभी तक भरे जा चुके हैं | अभी आवेदन की अंतिम तिथि तक और भी आवेदन किए जाएंगे जिससे फार्म की संख्या और भी बढ़ जाएगी |
अन्य पढ़ें – RPF कांस्टेबल में कुल कितने फार्म भरें गये |
नोट – इस लेख में दिया गया डाटा कुछ वीडियो के आधार पर दिया गया है यह शत-प्रतिशत सही नहीं हो सकता और चुंकि अभी आनलाइन आवेदन हो ही रहा है तो फार्म की संख्या में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है |
2 thoughts on “RRB ALP 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें | ALP 2025 Form correction”