93 विभागों में होगी 11 लाख से अधिक आउटसोर्सिंग कार्मिकों की भर्ती : युवाओं को सरकारी विभाग में काम करने का सुनहरा मौका प्रदान किया जा रहा है | अब कई विभागों में कार्मिकों को आउटसोर्सिंग के द्वारा रखा जाएगा और उन्हें एक निर्धारित वेतनमान भी दिया जाएगा | जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं लेकिन वो सरकारी विभाग में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छी खबर है | इसमें चयन कैसे होगा, नौकरी कितने साल के लिए होगी और कितना वेतन मिलेगा इन सबके बारे में इस लेख में जानकारी मिलेगी इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़ें ताकि सम्पूर्ण जानकारी मिल सके |
आज के समय में बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है जिसको देखते हुए सरकार ने सरकारी विभागों में लाखों कार्मिकों को आउटसोर्सिंग के द्वारा नौकरी देने का निर्णय लिया है | जिससे बहुत सारे युवाओं को एक अच्छे वेतन वाली और टिकाऊ नौकरी मिल सकेगी |

आइए विस्तार से जानते हैं कि किन 93 विभागों में होगी 11 लाख से अधिक आउटसोर्सिंग कार्मिकों की भर्ती और कितने साल के लिए होगी तथा कितना सैलरी मिलेगी |
93 विभागों में होगी 11 लाख से अधिक आउटसोर्सिंग कार्मिकों की भर्ती :-
निदेशालय, शासन, स्थानीय निकाय, नगर निगम, प्राधिकरण तथा अन्य संस्थाओं के 93 विभागों में कार्मिकों को आउटसोर्सिंग के जरिए रखा जाएगा | इसमें कक्षा 8 पास से लेकर स्नातक पास तक के युवाओं को नौकरी दी जाएगी| योग्यता के अनुसार 15 हजार से 25 हजार तक की सैलरी दी जाएगी |
कैसे होगा चयन :-
सभी संस्थाओं और विभागों में चयन के लिए अलग-अलग चयन समिति बनाई जाएगी जो युवाओं की योग्यता के अनुसार चार श्रेणियों में अलग-अलग पदों पर नियुक्ति करेगी | चयन समिति द्वारा चयन करने के बाद विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर करने के बाद प्लेसमेंट लेटर दिया जाएगा |
कितने साल की होगी नौकरी :-
आउटसोर्सिंग के द्वारा नियुक्त किए गए कार्मिकों को एक साल बाद या तो निकाल दिया जाता था या सिफारिश द्वारा अगले एक साल तक रखा जाता था लेकिन इसमें इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा क्योंकि इसके द्वारा नियुक्त कार्मिकों को 60 साल तक नौकरी करने को मिलेगा | इसके साथ-साथ मेडिकल की सुविधा भी मिलेगी | प्रत्येक वर्ष 12 CL और 10 मेडिकल लीव मिलेगी | महिला कार्मिकों को भी उनकी आवश्यकता अनुसार छुट्टियां मिल जाएगी |
सैलरी कितनी मिलेगी :-
आउटसोर्सिंग सेवा नियम के जरिए कार्मिकों की 4 श्रेणी में शैक्षिक योग्यता के अनुसार सैलरी दी जाएगी | पहली श्रेणी में एकाउंटेंट, लेक्चरर, असिस्टेंट आर्कीटेक्ट तथा प्रोजेक्ट आफिसर के लिए स्नातक एवं अधिमानी अर्हता तय की गई है जिसके लिए 25 हजार प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी | दूसरी श्रेणी में सीनियर असिस्टेंट, सीनियर अकाउंटेंट जैसे पद है जिनके लिए 21500 रूपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
तीसरी श्रेणी के अंतर्गत जुनियर असिस्टेंट, टाइपिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, लाइब्रेरियन , सुपरवाइजर जैसे पदों के लिए इंटरमीडिएट योग्यता रखी गई है जिसके लिए 18500 रुपए मिलेंगे। चौथीं श्रेणी में स्वीपर, वाचमैन, क्लीनर, माली , कुक जैसे पदों के लिए योग्यता 8वीं से 10वीं तक होगी और इसके लिए 15 हजार रुपए सैलरी मिलेगी | प्रत्येक माह की 1 तारीख को पूरा वेतन मिल जाएगा|
महिला कार्मिकों के लिए सुविधाएं :-
जो महिलाएं संविदा पर काम करेंगी उन्हें आउटसोर्स सेवा नियम के तहत 180 दिन की पेड मैटर्निटी लीव मिलेगी। 42 दिन की छुट्टी मिस कैरेज पर मिलेगी। इसके अलावा अस्वस्थ होने पर 91 दिन का 70 प्रतिशत पेड़ लीव मिलेगी। जिन कार्मिकों को असाध्य रोग होने पर 124 से 309 दिन की 80 फीसदी पेड लीव मिलेगी |
इसे भी पढ़ें – RRB ALP 2025 के फार्म में संशोधन कैसे करें |
हम आशा करते हैं कि 93 विभागों में होगी 11 लाख से अधिक आउटसोर्सिंग कार्मिकों की भर्ती से सम्बंधित जानकारी अच्छी लगी होगी और इसमें कितना वेतन मिलेगा इससे संबंधित जानकारी मिल गई होगी|
1 thought on “93 विभागों में होगी 11 लाख से अधिक आउटसोर्सिंग कार्मिकों की भर्ती | 93 Government Department New vacancy 2025”